Haryana: Nayab Singh Saini का कांग्रेस पर बड़ा वार, बोले- भूपेंद्र हुड्डा ने लूटा किसानों की जमीन, रॉबर्ट वाड्रा को दे दिया

By अंकित सिंह | Sep 30, 2024

हरियाणा में चुनाव को लेकर प्रचार अपने अंतीम चरण में है। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। दोनों दल एकदूसरे पर हमलावर है। इन सबके बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, बीजेपी के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार किसी राजनीतिक दल (कांग्रेस) को दो बार अपना घोषणापत्र जारी करते देखा है। आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हरियाणा आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Haryana में बोले Rahul Gandhi, दिल्ली में मोदी नहीं, अडानी की सरकार है, हम किसानों और गरीबों की...

उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा उनसे पूछेगा कि वह हुड्डा राज में हुए 'खर्ची, पार्ची' पर चुप क्यों हैं? हरियाणा के दलित पूछेंगे कि आरक्षण का विरोध करने के बाद वह कौन सा मुंह लेकर हरियाणा में आये हैं? राहुल गांधी को इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए। सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कोई अंदरूनी कलह नहीं है और उनकी पार्टी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी क्योंकि मतदाता कांग्रेस की ‘‘झूठ की दुकान’’ को स्थापित नहीं होने देंगे।

प्रमुख खबरें

DRDO के 500 KG वाले बंकर बस्टर बम को देख कांपे चीन-पाकिस्तान, Su30MKI से दागा जाएगा ये अचूक हथियार!

Thane Police ने Ulhasnagar में Mephedrone और नकदी जब्त कर चार को गिरफ्तार किया

हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर आएं, Sharmila Tagore के वंदे मातरम वाले बयान पर Kangana Ranaut का तीखा पलटवार | Vande Mataram Controversy

CM Yogi Adityanath ने कहा, India और जापान की साझेदारी से खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार