हरियाणा पुलिस ने 113 किलो गांजा बरामद कर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

चंडीगढ़  हरियाणा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए नूंह जिले सेे 113 किलो 170 ग्राम गांजा पत्ती बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस सिलसिले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस विभागम के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुन्हाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को सैनी मोहल्ला में बेचने के लिए एक घर में नशीला पदार्थ रखे जाने की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी कर छ: पैकेटों में पैक 113 किलो 170 ग्राम गांजा पत्ती को बरामद किया। काबू किए आरोपी की पहचान सतपाल उर्फ पपली निवासी सैनी मोहल्ला, पुन्हाना के रूप में हुई।

 

आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ड्रग रैकेट में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: उद्योगों को प्रगति के रास्ते पर ले जाना सरकार का मुख्य लक्ष्यः मनोहर लाल

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने जिला फरीदाबाद में तैनात दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के लाइनमैन को बिजली बिल में संशोधन करने की एवज में शिकायतकर्ता से 26,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश के सभी शहरों को नया स्वरूप देने का करें काम- मनोहर लाल

सुशासन सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने की बैठक

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने वीरवार को सुशासन सहयोगियों के साथ बैठक में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना राज्य सरकार का लक्ष्य है। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं परियोजना निदेशक सीएमजीजीए डॉ. अमित अग्रवाल समेत संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना