हरियाणा पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को रांची से गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2025

हरियाणा पुलिस ने 45 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में रांची से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इटकी क्षेत्र के निवासी सलीम और शकीब नामक आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर हरियाणा ले जाया गया। इटकी थाने के प्रभारी मनीष कुमार ने बताया, ‘‘हरियाणा के करनाल साइबर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान, करनाल पुलिस को जानकारी मिली कि धोखाधड़ी कीरकम इन दोनों के बैंक खातों में जमा की गई थी।’’ उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस की एक टीम इटकी पहुंची और स्थानीय पुलिस की सहायता से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कुमार ने कहा, ‘‘जांच में खुलासा हुआ कि साइबर ठगी से अर्जित राशि उनके दो या तीन बैंक खातों में जमा कराई गई थी। अपना हिस्सा लेने के बाद उन्होंने शेष राशि अन्य खातों में अंतरित कर दी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ghaziabad Fake Passport Racket| गाजियाबाद में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़! डाकिया भी शामिल, 5 गिरफ्तार

Rohit Shetty के घर पर फायरिंग मामले में एक्शन! लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तार, 4 आरोपी गिरफ्तार

इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है

T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!