Haryana Police ने कई आपराधिक मामलों में आरोपी को एनएसए के तहत हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2024

हरियाणा पुलिस ने हत्या, सामूहिक दुष्कर्म और फिरौती समेत 12 मामलों में आरोपी एक व्यक्ति को कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया जाता है कि विघटनकारी और खतरनाक कृत्यों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोहतक के पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के हवाले से बयान में बताया गया, आरोपी 2011 से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और लगातार अपराधों को अंजाम देता आ रहा था।

इतना ही नहीं आरोपी अन्य युवाओं को भी आपराधिक प्रयासों में शामिल होने के लिए प्रभावित कर रहा था। इसके अलावा उसे सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करके आतंक फैलाते हुए पाया गया। रोहतक पुलिस ने आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ श्यामू के रूप में की है।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष