हरियाणा के नतीजे लोकतंत्र की हार, पवन खेड़ा बोले- यह सिस्टम की जीत है, नतीजा स्वीकार नहीं

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर अब जबरदस्त तरीके से सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रही है। इन सब के बीच कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा है कि यह नतीजा उसे स्वीकार नहीं है। हरियाणा में तंत्र की जीत हुई है। लोकतंत्र हार गया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों से जो शिकायती आ रही है, उसे हम चुनाव आयोग तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि नतीजे पूरी तरह अप्रत्याशित हैं और हम तो यहां तक ​​कहेंगे कि ये अस्वीकार्य हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवारों ने वहां के रिटर्निंग ऑफिसर्स को शिकायतें दी हैं और अब भी दे रहे हैं। आने वाले दिनों में हम जल्द ही इन सभी शिकायतों को लेकर चुनाव आयोग जाएंगे और वहां अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। इस तरह का परिणाम धरातल पर कहीं नजर नहीं आया। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि हरियाणा में इतना अप्रत्याशित परिणाम आएगा। हम सब हैरान हैं। पार्टी सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हरियाणा में नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित, पूरी तरह से आश्चर्यजनक और उलटे हैं। यह जमीनी हकीकत के विपरीत है।

इसे भी पढ़ें: पहलवानी छोड़ राजनीति में चमकी विनेश फोगाट, हरियाणा चुनाव में जुलाना सीट पर मिली ऐतिहासिक जीत

रमेश ने कहा कि यह उस चीज़ के ख़िलाफ़ है जिसके लिए हरियाणा के लोगों ने अपना मन बना लिया था, जो परिवर्तन और परिवर्तन के लिए था। मुझे लगता है कि इन परिस्थितियों में हमारे लिए आज घोषित नतीजों को स्वीकार करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें कम से कम तीन जिलों में मतगणना की प्रक्रिया, ईवीएम की कार्यप्रणाली पर बहुत गंभीर शिकायतें मिली हैं। और भी बहुत कुछ आ रहा है। हमने हरियाणा में अपने वरिष्ठ सहयोगियों से बात की है और यह जानकारी एकत्र की जा रही है। हमें उम्मीद है कि हम इसे कल या परसों चुनाव आयोग के समक्ष समेकित रूप में प्रस्तुत करेंगे। हम समय मांगेंगे। हमारे उम्मीदवारों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।' हम इसे चुनाव आयोग के संज्ञान में लाएंगे और आज हमने हरियाणा में जो देखा वह हेरफेर की जीत है, लोगों की इच्छा को नष्ट करने की जीत है और यह पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की हार है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण