भ्रष्ट कर्मचारियों पर हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो लगातार कस रही शिकंजा

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 17, 2022

चंडीगढ़ ।  हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा भ्रष्ट कर्मचारियों पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत फरीदाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक, पलवल के शाखा प्रबंधक को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अधिकारी की पहचान उजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बैंक मैनेजर रिश्वत की यह राशि शिकायतकर्ता को बैंक ऋण पर मिली सब्सिडी जारी करने की एवज में मांग रहा था। कहा - सब्सिडी के लिए चार्ज तो लगता ही है

अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतकर्ता रणबीर सिंह ने पशु लोन के लिए आवेदन किया था और सरकारी योजना के तहत बैंक लोन पर उसके खाते में 1.05 लाख रुपये की सब्सिडी मिली थी। जब वह सब्सिडी की राशि निकालने के लिए बैंक में गया तो बैंक मैनेजर ने सब्सिडी की राशि जारी करने के लिए 25000 रुपये की मांग की।

इसके उपरांत शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को सूचना दी जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर रेड करते हुए मैनेजर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने आरोपी मैनेजर के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की, जिसे बाद में पुलिस हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Mahadev App Scam: CBI को मिली Saurabh Chandrakar की 8 दिन की कस्टडी, पूछताछ के लिए ले गई दिल्ली

Guyana को सड़क और स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर देगा भारत

Govatsa Dwadashi: संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी Bach Baras व्रत, गाय और बछड़े की होगी पूजा

BJP नेता Nitesh Rane का Congress पर हमला, कहा- सत्ता परिवर्तन से Sharia लाने की साजिश