मोनू मानेसर को लेकर हरियाणा बनाम राजस्थान! खट्टर के बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार

By अंकित सिंह | Aug 03, 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपने हरियाणा समकक्ष मनोहर लाल खट्टर पर नूंह हिंसा पर 'असहयोग' करने का आरोप लगाया। हरियाणा के सीएम ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि राजस्थान सरकार को नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। 31 जुलाई को नूंह में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव के बाद कई जगहों पर हिंसा भड़क गई और कारों में आग लगा दी गई। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, हरियाणा के सीएम ने बुधवार को अशोक गहलोत से बजरंग दल के नेता मोनू मानेसर का नाम लिए बिना उन्हें गिरफ्तार करने का आग्रह किया था, जो कथित तौर पर नूंह हिंसा में शामिल है और राजस्थान से भाग गया है।

इसे भी पढ़ें: Haryana: मोनू मानेसर से मनोहर लाल खट्टर ने झाड़ा पल्ला, बोले- हमारे पास कोई इनपुट नहीं, राजस्थान पुलिस खोजे

मोनू मानेसर से मनोहर लाल खट्टर ने झाड़ा पल्ला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि राज्य को बजरंग दल नेता मोनू मानेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। दावा किया जा रहा है कि मोनू मानेसर ने ही सोमवार की हिंसा के लिए लोगों को उकसाया था जिससे राज्य भर में सांप्रदायिक झड़पें हुईं और छह लोगों की जान चली गई। मोनू मानेसर के बारे में बोलते हुए सीएम ने कहा, 'मोनू मानेसर के खिलाफ राजस्थान में मामला दर्ज किया गया है। राजस्थान पुलिस उसकी तलाश कर रही है, हरियाणा सरकार इस मामले में राजस्थान पुलिस का सहयोग करेगी।' अपने बयान में खट्टर ने कहा कि मैंने राजस्थान सरकार से कहा है कि अगर उन्हें उसका पता लगाने के लिए मदद की जरूरत है तो हम मदद करने के लिए तैयार हैं। अब राजस्थान पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार