हरियाणा: यमुनानगर में मुठभेड़ में वांछित आरोपी मारा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

यमुनानगर जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में जबरन वसूली करने व अवैध हथियार रखने सहित कई मामलों में कथित रूप से शामिल एक वांछित आरोपी मारा गया। यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक कमल दीप गोयल ने बताया कि आरोपी भीमा के रतौली रोड पर मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची।

उन्होंने बताया कि भीमा ने पुलिस पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की लेकिन जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक हथियार, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी