हरियाणा में होगा अब तेज गति से विकास, बड़ी परियोजनाओं पर काम होगा तेज

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 19, 2022

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्य की विकास की गति को बढ़ाने के प्रतिबद्ध हैं और इसी दिशा में आज उन्होंने प्रदेश में चल रही 100 करोड़ रुपये से अधिक की सभी परियोजनाओं की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करने की अपनी मंजूरी प्रदान की हैं ताकि इन चल रही परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सके । यह कमेटी हर माह इन परियोजनाओं की समीक्षा करेगी।

इसे भी पढ़ें: ग्रामीण युवाओं के लिए लैंडमार्क साबित होगी ‘पदमा’ स्कीम : दुष्यंत चौटाला

 

इस संबंध में आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस कमेटी में वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सदस्य हैं । उन्होंने बताया कि  मुख्यमंत्री  मनोहर लाल इस प्रकार की परियोजनाओं की समीक्षा स्वयं भी करेंगे ताकि जहां किसी भी परियोजना में विभागों को दिक्कत या समस्या आ रही होगी, उसका तुरंत समाधान हो सके।  इसी कड़ी में आगामी 24 जनवरी को मुख्यमंत्री स्वयं एक बैठक करके इन परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा की हैफेड करेगी सऊदी अरब को चावल निर्यात

प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 82 ऐसी परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए कार्य जारी हैं, जिन्हें निर्धारित समय अवधि में पूरा करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 100 करोड रुपये से अधिक की परियोजनाएं 14 विभागों की चलाई जा रही हैं जिनमें तकनीकी शिक्षा विभाग की दो परियोजनाएं, गृह विभाग की तीन परियोजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की तीन परियोजनाएं, परिवहन विभाग की एकपरियोजना, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तीन परियोजनाएं, चिकित्सा शिक्षा विभाग की सात परियोजनाएं, ग्राम एवं आयोजना विभाग की सात परियोजनाएं, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की छ: परियोजनाएं, बिजली विभाग की आठ परियोजनाएं, लोक निर्माण विभाग व वास्तुकला विभाग की 19 परियोजनाएं, नागरिक उड्डयन विभाग की एक परियोजना, स्कूल शिक्षा विभाग की दो परियोजनाएं, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की दो परियोजनाएं और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 18 परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि  मुख्य सचिव की अध्यक्षता  वाली कमेटी ने हाल ही में इन विभागों की अलग-अलग आठ बैठकें कर प्रक्रिया को और तेज करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए हैं।

 

 दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली रोजगार की बेहतरीन योजना: मूलचंद शर्मा

परिवहन व कौशल विकास मंत्री हरियाणा  मूलचन्द शर्मा ने बताया कि कौशल विभाग की दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली एक अदभुत योजना है, जिसके माध्यम से राज्य के युवाओं को आईटीआई कोर्सिज के साथ-साथ उद्योगों में नवीनतम मशीनों पर प्रशिक्षण देते हुए रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

कौशल विकास मंत्री ने बताया कि कौशल विभाग ने इस बेहतरीन योजना को राज्य में आकर्षक तरीके से लागू करने के लिए हाल ही में मंडल सतर पर किक ऑफ कार्यशाला आयोजित की। फरीदाबाद मंडल की कार्यशाला की अध्यक्षता के दौरान कौशल विभाग की विशेष गतिविधियों व उपलब्धियां जानकर बहुत ही हर्ष हुआ। उन्होंने दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली को इतने आकर्षक तरीके से राज्य में लागू करने के लिए कौशल विभाग की इस योजना के नोडल अधिकारी सहायक निदेशक तकनीकी मनोज सैनी को अपनी तरफ से प्रसंशा-पत्र भी जारी किया।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी