Haryana: 5000 ड्रोन लेकर महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की भी हुई शुरूआत

By अंकित सिंह | Mar 06, 2024

करनाल में 'लखपति दीदी सम्मेलन' के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ड्रोन उड़ाते देखे गए। उन्होंने कहा कि हमने वादा किया है कि हम महिलाओं को 5000 ड्रोन मुहैया कराएंगे ताकि उन्हें कृषि में हर तरह से मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगभग 55,000 स्व-समूह बने हैं और 6 लाख से अधिक बेटियां इससे जुड़ी हैं। हमारा लक्ष्य अपनी बहनों और बेटियों को नई ऊंचाइयां छूते हुए देखना है। हमने वादा किया है कि हम महिलाओं को 5000 ड्रोन देंगे इसलिए कृषि में उनकी हर तरह से मदद कर सकते हैं। इससे उन्हें अपने स्वयं सहायता समूहों को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा बोर्ड उर्दू प्रश्नपत्र लीक मामला : 12वीं कक्षा का छात्र गिरफ्तार

खट्टर ने ककहा कि 'बेटी बचाओ बेटो पढ़ो' आंदोलन में काफी प्रगति हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में हमारी बहनें-बेटियाँ बहुत आगे हैं। निजी कॉलेजों में, हमने अपनी बेटियों को मुफ्त शिक्षा व्यवस्था प्रदान की है जो अपनी फीस देने में असमर्थ हैं, सरकार ने उनकी जिम्मेदारी लेने का फैसला किया है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सीएम तीर्थ यात्रा योजना के तहत 52 श्रद्धालु अयोध्या के लिए प्रस्थान कर रहे हैं. हम जल्द ही देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा शुरू करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म के दोषी Ram Rahim को हमारी अनुमति के बिना अब पैरोल न दी जाए :पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय

इससे पहले हरियाणा सरकार ने हिंदी आंदोलन-1957 के मातृसत्याग्रहियों की मासिक पेंशन मंगलवार को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। हरियाणा राज्य शुभ्र ज्योत्सना पेंशन और अन्य सुविधाएं योजना, 2018 के तहत मासिक पेंशन को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये करने को मंजूरी दी गयी। बयान के अनुसार बढ़ी हुई पेंशन तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत