By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित अनाज मंडी में कुछ मजदूरों ने एक साधु की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आदर्श नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
साधु की पहचान विजय गुप्ता के रूप में हुई और उसके शव को शवगृह ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि अनाज मंडी में मजदूरी करने वाले दो-तीन युवकों ने आधी रात के आसपास साधु की कथित तौर पर लाठियों से पिटाई की जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) महेश श्योराण ने कहा, हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। साथ ही, मृतक का कोई रिश्तेदार अभी तक सामने नहीं आया है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।