Justin Trudeau की उलटी गिनती क्या शुरू हो गई है? मस्क ने बड़ी भविष्यवाणी यूं ही नहीं की

By अभिनय आकाश | Nov 08, 2024

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को लेकर दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। मस्क का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद से ये चर्चा तेज हो गई है कि जस्टिन ट्रूडो की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और अगले चुनाव में उनका जाना तय है। कनाडा के पीएम को लेकर बड़ा बयान ऐसे शख्स ने दिया है जो दुनिया का सबसे बड़ा बिजनेसमैन है। जिसके अकेले अपने ही दम पर अमेरिका चुनाव पलटकर रख दिया। वो 21 लाख करोड़ के मालिक एलन मस्क हैं। मस्क ने ट्रूडो को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है और बताया है कि ट्रूडो के राज करने के दिन खत्म हो चुके हैं। दरअसल, ये सब एक यूजर के उस पोस्ट से शुरू हुआ जिसमें टेस्ला सीईओ मस्क से मदद मांगते हुए शख्स ने कनाडा के पीएम ट्रूडो से निजात दिलाने की बात कही। इसके बाद इस पर एलन मस्क का जवाब बेहद ही दिलचस्प रहा। 

इसे भी पढ़ें: Canada में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ की गूँज, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पुजारी निलंबित

अमेरिका के चुनाव में खुलकर ट्रंप का समर्थन करने वाले दुनिया के सबसे अमीर शख्स की भविष्यवाणी को यूं ही नहीं लिया जा सकता है। दुनिया भर में सरकार बनवाने और गिरवाने में ताकतवर देशों की भूमिका बहुत अहम होती है। अभी हाल ही हमने देखा कि किस तरह बांग्लादेश की हसीना सरकार को गिरा दिया गया था। सब जानते हैं कि इसके पीछे अमेरिका का हाथ था. हालांकि कनाडा की स्थिति बांग्लादेश जैसी नहीं है पर उससे बहुत अच्छी भी नहीं है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की नीतियां अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से काफी मेल खाती हैं। ट्रंप के आने से भारत को कनाडा पर दबाव बनाने में मदद मिलेगी। ट्रंप और मस्क को भी ट्रूडो फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। अभी 2 महीने पहले ट्रंप की नई पुस्तक सेव अमेरिका में भी ट्रूडो को लेकर बहुत हमले किए गए हैं. इसी तरह मस्क भी ट्रूडों की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर