प्रियंका ने योगी पर साधा निशाना, बोलीं- क्या अपराधियों के सामने कर दिया है समर्पण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। कांग्रेस महासचिव ने यह पूछा कि क्या प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपराधियों का सामने समर्पण कर दिया है?

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर राज्य की भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?  

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह