हसन अली की चोट पहले से बेहतर, PCB ने वित्तीय मदद देने का किया एलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को कहा कि तेज गेंदबाज हसन अली पीठ की चोट से अच्छी तरह से उबर रहे हैं और वह जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। बोर्ड ने इसके साथ ही घोषणा की कि वह हसन को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी तक वित्तीय सहायता भी देगा। वह अभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं। पीसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार हसन ने पीठ दर्द से उबरने के लिये लाहौर स्थित न्यूरोसर्जन आसिफ बाशिर, आस्ट्रेलिया के पीटर ओ सुलिवान और पीसीबी चिकित्सा टीम की देखरेख में पिछले सप्ताह दो घंटे तक ऑनलाइन रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में भाग लिया था।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय