हंसखली सामूहिक दुष्कर्म मामला: CBI पीड़िता के पिता से कर सकती है बात, बंदूक दिखाकर छीना था बेटी का शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2022

हंसखली। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में सामूहिक बलात्कार की शिकार लड़की के पिता से बृहस्पतिवार को पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि हथियारों का भय दिखाकर उनकी बेटी का शव अंतिम संस्कार के लिए छीन लिया गया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम बुधवार रात हंसखली पहुंची। टीम में दो महिला अधिकारी भी हैं।एजेंसी कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम मुख्य आरोपी के घर भी जा सकती है, जहां कथित तौर पर अपराध हुआ था। उन्होंने कहा कि सीबीआई की टीम हंसखली थाना गयी और केस डायरी और जांच से संबंधित अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच