बुरी तरह फंसे बांग्लादेशी खिलाड़ी सैफ हसन, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2019

कोलकाता। बांग्लादेश के क्रिकेटर सैफ हसन वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रूके रहे जिससे कारण उन्हें बुधवार को स्वदेश लौटते समय 21,600 रुपये का जुर्माना देना पड़ा। हसन टेस्ट टीम के साथ वैकल्पिक सलामी बल्लेबाज के तौर पर भारत आये थे जिसे बांग्लादेश ने 0-2 से गंवा दिया। 

अंगुली में चोट के कारण कोलकाता टेस्ट से बाहर बैठने वाले हसन के वीजा की छह महीने की अवधि खत्म हो गयी थी। बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त तौफीक हसन ने कहा कि उसके (हसन) वीजा की अवधि दो दिन पहले समाप्त हो गई और उसे हवाई अड्डे पर ही इसका अहसास हुआ। वह बुक की गई फ्लाइट में सवार नहीं हो सके। अधिक समय तक रूकने के नए नियमों के अनुसार, उसे जुर्माना भरना पड़ा।’’ उन्होंने कहा कि हम भारतीय उच्चायोग के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने उनकी वीजा प्रक्रिया को जल्दी पूरा कर दिया और उसे लौटने की मंजूरी दे दी। वह कल घर के लिए रवाना हो गया।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प