Facebook ने हिंसा फैलाने वाली सामग्री की निगरानी के लिए किया स्वतंत्र बोर्ड का गठन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2020

नयी दिल्ली। फेसबुक ने उसके मंच पर घृणा और हिंसा फैलाने वाली सामग्री की निगरानी के लिए स्वतंत्र बोर्ड का गठन किया है। इस बोर्ड ने भारत से भी एक मामले का संज्ञान लिया है जिसमें इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद साहब के कार्टून के संबंध में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉन के खिलाफ हिंसक कार्रवाई करने की बात की गयी है।

इसे भी पढ़ें: RBI का बड़ा फैसला, बदलने जा रहा है पैसों के लेनदेन से जुड़ा ये नियम

फेसबुक के स्वतंत्र निगरानी बोर्ड ‘ओवरसाइट बोर्ड’ ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि उसने फेसबुक द्वारा सुझाए गए एक अतिरिक्त मामले को विचार करने के लिए उठाया है। बोर्ड ने कहा कि संबंधित पोस्ट में नफरत फैलाने वाले संदेश के साथ एक तलवार को प्रदर्शित किया गया था। फेसबुक इस संदेश को पहले ही हटा चुका है। अब बोर्ड इस मामले को देखेगा।

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने की संजू सैमसन की तारीफ, कहा शुरुआती ओवरों में ही मैच पलटने की क्षमता

Tanzid के शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, 291 के जवाब में Pakistan की Top Order ढेर

Mercedes का Shanghai में डबल धमाल, Kimi Antonelli बने चैंपियन, George Russell ने हासिल किया दूसरा स्थान।

Health और Taste का Perfect Combo है मूंग दाल चटनी, इस Easy Recipe से मिनटों में बनाएं