Hathras stampede: दो और लोगों की हुई गिरफ्तारी, भोले बाबा को भी भेजा जा सकता है समन

By अंकित सिंह | Jul 06, 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को कहा कि सूरजपाल उर्फ ​​नारायण साकार हरि उर्फ ​​भोले बाबा को भी भगदड़ की चल रही जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जा सकता है, जिसमें 121 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने शनिवार को दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया है जो मुख्य आयोजकों में से थे। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग ने शनिवार को उस स्थान का निरीक्षण किया जहां दो जुलाई को भगदड़ हुई थी।

इसे भी पढ़ें: समस्याओं से निजात पाने के लिए हाथरस के ‘भोले बाबा’ जैसे व्यक्तियों के पाखंड से गुमराह न हों:मायावती

हाथरस के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने कहा, "देखिए, हाथरस जिले की एसओजी ने देव प्रकाश मधुकर को कल शाम दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ की गई है... दानदाताओं की सूची संकलित की जा रही है कि कहां से फंडिंग हो रही है। हम आयकर विभाग से भी पत्राचार कर रहे हैं, जो भी इसमें दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।” गुरुवार तक इस मामले में भोले बाबा के सत्संग की आयोजन समिति की सदस्य दो महिला स्वयंसेवकों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। 

प्रमुख खबरें

Chess Candidates में भारत की बेटियों का कमाल, Vaishali-Divya की जीत से खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Arsenal को लगा डबल झटका, League Cup के बाद अब FA Cup से भी टीम हुई बाहर।

Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च

Corporate India के Q4 Results: Banking-Real Estate में बहार, Auto सेक्टर पर अभी भी दबाव