सबक लिया है, सार्वजनिक सभाओं के लिए एक कानून बना सकते हैं: बेंगलुरू भगदड़ पर शिवकुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य ने हाल की भगदड़ से सबक लिया है और भविष्य में सार्वजनिक सभाओं के प्रबंधन के लिए एक कानून लाने पर विचार किया जा रहा है।

कांग्रेस नीत कर्नाटक सरकार की आलोचना कर रहे विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए शिवकुमार ने कहा, ‘‘वे शवों पर राजनीति कर रहे हैं। मुझे उनके लिए दुख है।’’ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पहली जीत का जश्न चार जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया गया था लेकिन स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई और 56 से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी जारी है और कर्नाटक में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्थिति को ठीक से नहीं संभालने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

विपक्षी दल इस मुद्दे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। शिवकुमार शहरी प्रशासन, नगर नियोजन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर चर्चा करने के लिए एमसीडी अधिकारियों के साथ एक बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में थे।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू