Tara Sutaria और Veer Pahariya का कंफर्म हुआ ब्रेकअप? नुपुर सेनन के रिसेप्शन में अकेले पहुँचे वीर, दूरियों ने बढ़ाया शक

By रेनू तिवारी | Jan 14, 2026

उदयपुर में शाही शादी के बंधन में बंधने के बाद, नुपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन ने मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। कृति सेनन की बहन की इस खुशी में शामिल होने के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक छत के नीचे नजर आई। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स ने अपनी मौजूदगी से चार चाँद लगा दिए। रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा, तो वहीं सुपरस्टार सलमान खान के टशन ने महफिल लूट ली। सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी और कई अन्य दिग्गज हस्तियां भी इस नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुँचीं।

इसे भी पढ़ें: Dharmendra के निधन के बाद देओल परिवार में 'अनबन' की खबरें! Hema Malini ने तोड़ी चुप्पी, अलग-अलग प्रार्थना सभाओं पर दी सफाई

AP ढिल्लों के कॉन्सर्ट से शुरू हुई कड़वाहट?

दोनों के बीच अनबन की खबरें तब शुरू हुईं जब तारा सुतारिया को एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में सिंगर के साथ काफी 'कोजी' (करीब) होते देखा गया। सूत्रों की मानें तो वीर पहाड़िया अपनी लेडी लव को लेकर काफी पजेसिव रहे हैं और कॉन्सर्ट के दौरान तारा की एपी ढिल्लों के साथ नज़दीकियां उन्हें रास नहीं आईं। उस दौरान वीर के चेहरे के हाव-भाव देखकर ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि क्या यह रिश्ता अब टूटने की कगार पर है?

नूपुर सेनन के बारे में 

कृति सेनन की छोटी बहन, नूपुर सैनन ने अक्षय कुमार के पंजाबी गाने 'फिलहाल' (2019) के वीडियो से ऑन-स्क्रीन डेब्यू किया। उनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया, और गाने का वीडियो बहुत पॉपुलर हुआ, जिसके बाद इसका सीक्वल 'फिलहाल 2: मोहब्बत' (2021) आया। नूपुर ने वेब सीरीज़ 'पॉप कौन' में कुणाल खेमू के साथ भी काम किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

PoJK में मानवाधिकार हनन पर UK में आक्रोश, London की सड़कों पर उतरे कश्मीरी प्रदर्शनकारी

Afghanistan में Pakistan की बमबारी पर Zabihullah Mujahid की चेतावनी, देंगे करारा जवाब

Asian Games 2026: भारत को अब तक 6 Medals, 22 सितंबर को इनपर रहेगी नजर

Delhi Riots मामले में Umar Khalid और Sharjeel Imam की जमानत पर सुनवाई टली, 30 सितंबर को अगली तारीख