तीन बार की चैम्पियन CSK के कोच ने कहा, छह दिन के ब्रेक का किया अच्छा इस्तेमाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2020

दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरूवार को कहा कि टीम ने छह दिन के विश्राम का उपयोग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अभियान पटरी पर लाने के लिये क्या करने की जरूरत है, इसे लेकर कुछ स्पष्टता लाने में किया। तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अच्छी शुरूआत नहीं कर सकी है, उसने शुरूआती तीन में से दो मैच गंवा दिये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यह ब्रेक अच्छे समय पर मिला क्योंकि पहले तीन मैच लगातार काफी जल्दी में हुए और सभी मैच अलग मैदानों पर थे, इसलिये आपको परिस्थितियों को पढ़ने की कोशिश करने की प्रशंसा करनी चाहिए। प्रत्येक मैच मुख्य रूप से वहां खेलने वाली पहली टीम के लिये मुश्किल था। ’’

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता

Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए

Nepal Flood में 392 लोगों की मौत, 1468 लापता और 290 भारतीयों की तलाश जारी

CM Yogi Adityanath ने UP में विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश