आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस बोले- टी20 गेंदबाजी पर की है मेहनत , विश्व कप था मुख्य लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

दुबई। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने शुक्रवार को कहा कि पिछले चार पांच महीने में टी20 गेंदबाजी पर की गई मेहनत से उन्हें विश्व कप में फायदा मिल रहा है जो पिछले कुछ समय से उनका मुख्य लक्ष्य था। 28 वर्ष के कमिंस अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण आईपीएल का यूएई चरण नहीं खेले। टी20 विश्व कप से पूर्व अभ्यास मैचों में उन्हें विकेट नहीं मिला लेकिन दो मैचों में तीन विकेट ले चुके हैं। दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज ने राहत जताई कि पिछले कुछ महीने में की गई कड़ी मेहनत रंग ला रही है। उन्होंने कहा ,‘‘ बिल्कुल यह थोड़ी राहत की बात है। पिछले चार पांच महीने से मैं इसी पर फोकस करके मेहनत कर रहा था। मैने टी20 गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है।’’

इसे भी पढ़ें: डीडीसीए अध्यक्ष बने रहेंगे रोहन जेटली, सचिव पद पर सिद्धार्थ वर्मा काबिज

कमिंस ने कहा ,‘‘ हम इंग्लैंड से काफी खेलते हैं और हमारी शैली भी लगभग एक सी है। पिछले कुछ साल से सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। हमें पता है कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये यह बड़ा मैच है। हमें इंग्लैंड से खेलने में हमेशा मजा आता है।

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी, आईटी शेयरों में दबाव से बढ़त सीमित

Mallikarjun Kharge ने Delhi में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर Amit Shah का इस्तीफा मांगा

बढ़ते अरबपति गतिशील इकोनोमी के परिचायक

Delhi Weather: दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री