बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन पर मंडराया कोरोना का कहर, ओपनिंग सेरेमनी हुई कैंसिल

By निधि अविनाश | Jan 27, 2022

चीन की राजधानी बीजिंग में चार फरवरी से शीतकालीन ओलंपिक शुरू होने वाले है लेकिन गेम से पहले ही कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। शीतकालीन ओलंपिक के लिए तैयार किए गए 3 गेस्म विलेज का ओपनिंग सेरेमनी होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे भी कैंसिल कर दिया गया है। बता दें कि, 23 जनवरी से लेकर अब तक शीतकालीन ओलंपिक की तैयारी कर रहे 59 से भी अधिक कर्मचारियों को कोरोना हो गया है। यह खेल 4 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक होगा। इसके बाद पैरालंपिक गेम्स आयोजित किए जाएंगे। यह 4 से 13 मार्च तक होंगे। वहीं इस गेम के खिलाफ कई देशों ने बहिष्कार भी किया है जिसमें ब्रिटेन और अमेरिका भी शामिल है। इन देशों ने चीन पर आरोप लगाया है कि, चीन मानवाधिकार का उल्लंघन कर रहा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, बीजिंग में 24 घंटे के भीतर डेल्टा वेरिएंट के 14 नए मामले सामने आ गए है जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 50 हो गई है। इन खेलों में भाग लेने वाले 3 हजार एथलीट और स्टाफ में से 106 लोग कोरोना संक्रमित हो गए है। वहीं आम जनता को कोरोना के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए है। चीन के जीरो कोविड पॉलिसी के तहत वायरस के स्थानीय संक्रमण को रोकने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन फिर भी मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट