नोएडा में कार की चपेट में आकर फेरीवाले की मौत, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2023

जेवर थाना क्षेत्र में एक कार की चपेट में आकर घायल हुए युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जेवर के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शकील नामक व्यक्ति ने मंगलवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 नवंबर को उनका भाई बादशाह (44) शाम छह बजे के करीब कपड़े की फेरी लगाकर जब घर लौट रहा था तभी एक अज्ञात कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।

शकील ने बताया कि घटना में बादशाह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष