वैज्ञानिक हॉकिंग की अस्थियां दफनाने के दौरान उनका संदेश अंतरिक्ष में हुआ प्रसारित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2018

लंदन। लंदन के वेस्टमिंस्टर एबी में प्रसिद्ध ब्रिटिश खगोल भौतिकीवेत्ता स्टीफन हॉकिंग की अस्थियों को दफनाए जाने के दौरान सबसे नजदीकी ब्लैक होल की तरफ उनका संदेश प्रसारित किया गया। इस दौरान दुनियाभर से विभिन्न प्रसिद्ध शख्सियत और विज्ञान प्रेमी मौजूद थे। हॉकिंग की अस्थियां महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन और चार्ल्स डार्विन की कब्र के बगल में दफनाई गई।

कार्यक्रम में शरीक होने के लिये अपने पति के साथ आईं 65 वर्षीय देबोराह ट्रेविनो ने कहा कि व्हीलचेयर के सहारे चलने वाले वैज्ञानिक उन लोगों में से थे जिन्हें हमेशा याद किया जाना चाहिये। स्पेन में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) सैटेलाइट डिश से रेडियो तरंगों के माध्यम से यूनानी संगीतकार वेंजेलिस द्वारा लिखा गया गीत हॉकिंग की प्रसिद्ध सिंथेसाइज्ड आवाज में अंतरिक्ष में प्रसारित किया गया।

ईएसए ने बताया कि छह मिनट का संदेश ब्लैक होल 1A 0620-00 की ओर प्रसारित किया जा रहा है। इस ब्लैक होल का 1975 में पता लगाया गया था और यह पृथ्वी से 3500 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। यह संदेश ग्रहों की रक्षा के बारे में हॉकिंग के भाषण से लिया गया।

हॉकिंग की बेटी लूसी हॉकिंग ने कहा, ‘यह शानदार और सांकेतिक भंगिमा है जो इस ग्रह पर मेरे पिता की मौजूदगी, अंतरिक्ष जाने की उनकी इच्छा और उनके दिमाग में ब्रह्मांड की उनकी खोज के बीच संबंधों को जोड़ती है।’ उन्होंने कहा, ‘यह शांति और उम्मीद, एकता और इस ग्रह पर हमारे लिये सौहार्द के साथ रहने की आवश्यकता को दर्शाता है।’

प्रमुख खबरें

Loksabha Election| तीसरे चरण के लिए 12 राज्यों में इन सीटों पर होगा चुनाव, जानें कहां होगा मतदान

Maharashtra Riots | SC ने महाराष्ट्र सरकार से 1992-93 के मुंबई दंगा मामले में जारी अपने निर्देशों को लागू करने को कहा

Immunity Booster In Summer | क्या आप इस गर्मी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं? इन 5 आंवले से बने व्यंजनों को आज़माएं

कांग्रेस ने मान ली अपनी हार, Andhra Pradesh में बोले PM, राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी