मुस्लिम बहुल इलाके को HC जज ने मिनी पाकिस्तान बताया, SC ने खूब सुनाया, रिपोर्ट सौंपने को कहा

By अभिनय आकाश | Sep 20, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा कार्यवाही के दौरान महिला वकील के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणियों का संज्ञान लिया। सुप्रीम कोर्ट ने महिला वकील के खिलाफ न्यायाधीश की टिप्पणियों पर कर्नाटक उच्च न्यायालय से रिपोर्ट मांगी, याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। वायरल वीडियो में न्यायमूर्ति वेदव्यासाचार्य श्रीशानंद को बेंगलुरु के मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाकिस्तान कहते हुए सुना जा सकता है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने न्यायिक शिष्टाचार बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

इसे भी पढ़ें: Pooja Khedkar की बढ़ी मुश्किलें, HC ने UPSC के झूठी गवाही के दावे पर जारी किया नोटिस

बेंच ने कहा कि हमारा ध्यान न्यायिक सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस वी श्रीशानंद द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों की ओर आकर्षित हुआ है। हमने एजी और एसजी से सलाह मांगी है। हमने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से कोर्ट को एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने जज की टिप्पणी पर संज्ञान लेते हुए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी से कहा, हम कुछ बुनियादी दिशानिर्देश तय कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे