न्यायाधीश ने रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े धनशोधन मामले की सुनवाई से खुद को किया अलग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने बुधवार को उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े एक धनशोधन मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। मामला उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ के न्यायमूर्ति मनोज कुमार गर्ग की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर पर राहुल, साइकिल पर जीजाजी और जन आक्रोश के नाम पर ठुमके, डांस, ड्रामा और डॉयलाग का कॉकटेल कांग्रेस 

सुनवाई स्थगित कर दी गई और इसकी अगली तारीख उच्च न्यायालय प्रशासन द्वारा राजस्थान में कुछ भूमि सौदों से संबंधित मामले की सुनवाई के लिए एक नयी एकल पीठ निर्धारित किए जाने के बाद तय की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने पहले ही रोक लगा दी है और यह अगली सुनवाई तक लागू रहेगी।

प्रमुख खबरें

Haryana Heart Attack Deaths | खतरे में जवानी, साइलेंट किलर का कहर! हरियाणा में 6 साल में 18,000 युवाओं की हार्ट अटैक से मौत

अब भारत भी करेगा युद्ध? चीन-पाकिस्तान की उड़ी नींद! 6th Gen Fighter Jets की दौड़ में शामिल होने की तैयारी

Pakistan-Afghanistan Ceasefire | ईद-उल-फितर पर बंदूकें शांत! सऊदी और तुर्किये की मध्यस्थता के बाद पाक-अफगान युद्धविराम की घोषणा

Donald Trump Last Warning! ईरान ने कतर पर दोबारा हमला किया तो... क्या मध्य पूर्व महाविनाश की कगार पर है?