- |
- |
ट्रैक्टर पर राहुल, साइकिल पर जीजाजी और जन आक्रोश के नाम पर ठुमके, डांस, ड्रामा और डॉयलाग का कॉकटेल कांग्रेस
- अभिनय आकाश
- फरवरी 22, 2021 17:31
- Like

केरल में भी चुनावी हवा बनाने की कवायद लगातार कांग्रेस की तरफ से शुरू कर दी गई है। कांग्रेस किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्र पर हमलावर रही है। दूसरी तरफ पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपना विरोध जताने के लिए रॉबर्ट वाड्रा साइकिल चलाकर अपने दफ़्तर पहुंचे। राहुल गांधी वायनाड में ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए।
कांग्रेस पार्टी अपनी खोई जमीन पाने की कवायद में लगातार लगी हुई है। कभी किसान आंदोलन के नाम पर तो कभी पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के नाम पर। लेकिन कांग्रेस के विरोध के अलग और अनोखे तरीके को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये पूरा फिल्मी है। जिसमें एक्शन, डॉयलाग और मनोरंजन का पूरा कॉकटेल है।
राहुल की ट्रैक्टर रैली
केरल में भी चुनावी हवा बनाने की कवायद लगातार कांग्रेस की तरफ से शुरू कर दी गई है। कांग्रेस किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्र पर हमलावर रही है। दूसरी तरफ पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपना विरोध जताने के लिए रॉबर्ट वाड्रा साइकिल चलाकर अपने दफ़्तर पहुंचे। राहुल गांधी वायनाड में ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए। राहुल ने कई योजनाओं का वहां पर उद्घाटन भी किया। इस दौरान राहुल गांधी खुद ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए। राहुल गांधी की तरफ से लगातार यही कोशिश हो रही है कि केंद्र पर किसान आंदोलन को लेकर ज्यादा से ज्यादा दबाव बनाया जाए। बता दें केरल में भी विधानसभा चुनाव होने हैं और राहुल गांधी ने वहां कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने की कवायद शुरू कर दी है। किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र पर हमलावर है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी महापंचायतों के जरिये केंद्र पर निशाना साध रही हैं। हर जगह वो किसान आंदोलन का मुद्दा उठा रही हैं। कृषि कानूनों का मुद्दा उठा रही हैं। दूसरी तरफ राहुल गांधी खुद ट्रैक्टर चलाते हुए रैली में शामिल हुए। राहुल गांधी के साथ स्थानीय नेता ट्रैक्टर पर अगल-बगल बैठे हुए दिखाई दिए। इस दौरान राहुल ने सरकार पर जमकर निशाना भी साधा और कहा कि सरकार किसानों के दर्द को नहीं समझ रही है। कृषि कानून खेती की व्यवस्था को बर्बाद करने और इस व्यवसाय को मोदी जी के 2-3 दोस्तों को देने के लिए बनाए गए है। भाजपा का विचार शक्तिशाली लोगों का सशक्तिकरण है लेकिन हमारा विचार कमजोरों का सशक्तिकरण करना है। राष्ट्र के विकास के लिए हम सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं। हम अहिंसा, दयालुता, बातचीत और सबकी बातें सुनने में विश्वास करते हैं।
Third law is the most fantastic of them all. It says that if the farmer has a dispute about the price of what he is selling, he cannot go to court. It takes away the legal rights of the farmers: Shri @RahulGandhi#RahulGandhiWithWayanad pic.twitter.com/rHnJ2bcD3q
— Congress (@INCIndia) February 22, 2021
जन आक्रोश रैली के मंच पर लैला डांस
कृषि कानूनों के विरोध में झारखंड के सरायकेल में कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम ने विरोध जताने के लिए जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस रैली में मनोरंजन का भी भरपूर ख्याल रखा गया था। मंच से लड़कियों द्वारा लैला गाने पर डांस किया गया और कार्यकर्ताओं ने भी जमकर ठुमके लगाए।
Exclusive video from Sonia Gandhi's & Rahul Gandhi's Congress' Jan Aakrosh Rally in opposition of Farm Bills pic.twitter.com/nsPa6kQWCv
— Suresh Nakhua (सुरेश नाखुआ) (@SureshNakhua) February 20, 2021
साइकिल से दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपना विरोध जताने के लिए प्रियंका गांधी के पति और राहुल गांधी के बिजनेसमैन जीजाजी रॉबर्ट वाड्रा साइकिल चलाकर अपने दफ्तर पहुंचे। वह खान मार्केट से अपने दफ्तर साइकिल चलाकर गए। इस दौरान उनका स्टाफ भी उनके साथ चलता दिखाई दिया। इसके साथ ही वाड्रा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर भी लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी बहुत मुश्किल में है। वो जो रोज महसूस करते हैं, मैं आज वो महसूस कर रहा हूं। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने से लोग सड़क पर आ गए हैं।
Delhi: Robert Vadra rides bicycle from Khan Market to his office in protest against the rising fuel prices pic.twitter.com/kNtbDrRKQq
— ANI (@ANI) February 22, 2021
Related Topics
ongress jan akrosh railly saraikela alamgir alam jharkhand congress leader alamgir alam viral video of congress janakrosh railly Robert Vadra Robert Vadra on petrol diesel hike Robert Vadra Rides Bicycle Poster on Petrol ahul gandhi rahul gandhi tractor rally video of rahul gandhi tractor driving राहुल गांधी कांग्रेस राहुल गांधी ट्रैक्टर रैली रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस जन आक्रोश रैलीमध्य प्रदेश में कोरोना के चलते भोपाल-इंदौर में 8 मार्च से लग सकता है रात्रि कर्फ्यू
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 6, 2021 00:01
- Like

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में लंदन वैरिएंट से प्रभावित 6 मरीज मिले हैं। लंदन वैरिएंट का संक्रमण अधिक घातक है। इसकी संक्रामक क्षमता तुलनात्मक रूप से अधिक है। इंदौर में पिछले सप्ताह प्रतिदिन औसतन 151 प्रकरण बढ़े हैं।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 457 मरीज मिले, इंदौर में सबसे अधिक 176 कोरोना संक्रमित मिले
इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी कर रहे दिग्विजय सिंह
इसे भी पढ़ें: शहीद लक्ष्मीकांत द्विवेदी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Related Topics
रात्रि कर्फ्यू कोरोना संक्रमण इंदौर भोपाल मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्देश लंदन वैरियंट कोरोना एमपी न्यूज हिन्दी एमपी न्यूज Night Curfew Corona Transition Indore Bhopal Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chauhan Directions London Variant Corona MP News Hindi MP Newsशहीद लक्ष्मीकांत द्विवेदी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 5, 2021 23:48
- Like

छोटी उम्र में उन्होंने भारत माता की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिये हैं। उनके परिवार की पूरी देखरेख की जायेगी। शहीद द्विवेदी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमें स्वर्गीय द्विवेदी के जाने का दुःख है, तो उनकी शहादत पर गर्व भी है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी कर रहे दिग्विजय सिंह
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 457 मरीज मिले, इंदौर में सबसे अधिक 176 कोरोना संक्रमित मिले
दंतेवाड़ा में कल IED ब्लास्ट में शहीद हुए रीवा के जवान श्री लक्ष्मीकान्त द्विवेदी जी के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 5, 2021
वे चले गये, लेकिन हमारी स्मृतियों में हमेशा अमर रहेंगे। हम उनको वापस नहीं ला सकते हैं, लेकिन उनका परिवार अकेला नहीं है। पूरा मध्यप्रदेश परिवार के साथ खड़ा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसान सम्मेलन के नाम पर नौटंकी कर रहे दिग्विजय सिंह
- दिनेश शुक्ल
- मार्च 5, 2021 23:32
- Like

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता बूथ पर मजबूती के साथ काम करता है, जिसके कारण हम हर चुनाव जीतते हैं। यही कारण है कि आज एक सामान्य कार्यकर्ता पंच-सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री पद पर है।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 457 मरीज मिले, इंदौर में सबसे अधिक 176 कोरोना संक्रमित मिले
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अब आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम जनजातीय विभाग हुआ
इसे भी पढ़ें: रायसेन में खनिज विभाग ने रेत का अवैध परिवहन करते 5 ट्रेक्टर ट्राली पकड़े
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने जन्मदिन के एक दिन पहले की अपील, कैबिनेट मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं
इसे भी पढ़ें: देश में इंदौर नगर निगम का काम नम्बर वन, भोपाल तीसरे स्थान पर

