Badlapur sexual assault: अक्षय शिंदे के पिता की याचिका पर अरजेंट सुनवाई को HC तैयार, अभी तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार

By अभिनय आकाश | Sep 27, 2024

बॉम्बे हाईकोर्ट बदलापुर नाबालिगों के यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे के पिता की अर्जी पर अरजेंट सुनवाई को तैयार हो गया है। आरोपी अक्षय़ शिंदे को ठाणे पुलिस ने गोली मार दी थी। परिजनों ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया है और कहा है कि इसके पीछे बड़ी साजिश है। बदलापुर यौन उत्पीड़न के आरोपी के पिता ने अपने बेटे के दफन के लिए जमीन की मांग करते हुए अंबरनाथ नगर परिषद के मुख्य अधिकारी के खिलाफ बॉम्बे उच्च न्यायालय में एक आवेदन दायर किया है। इसके अलावा परिवार ने सुरक्षा की भी मांग की है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति एमएम सथाये की पीठ मामले की सुनवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें: Bilkis Bano Case: गुजरात सरकार को झटका! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पुनर्विचार याचिका

इससे पहले बीते दिनों अक्षय शिंदे के पिता ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि परिवार उनके शव को लेने के लिए तैयार है, लेकिन उन्हें दफनाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। सरकारी वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि ठाणे क्राइम ब्रांच के एक डिप्टी कमिश्नर पुलिस जरूरी व्यवस्था करने में परिवार की मदद करेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता