फ्रीबीज के चक्कर में सारे पैसे कर दिए खर्च, दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुई मौत पर HC ने AAP सरकार और MCD सभी को खूब सुनाया

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2024

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को शहर के राजिंदर नगर इलाके में हाल ही में बेसमेंट में पानी भर जाने के बाद दिल्ली सरकार की मुफ्त नीतियों की आलोचना की है। 27 जुलाई को तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत हो गई। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को निर्देश दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने कहा कि फ्री बीज के कारण, सरकार के पास शहर की बढ़ती आबादी के सामने बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से शहर की जल निकासी व्यवस्था को उन्नत करने के लिए पैसे नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: Drishti IAS के मालिक Vikas Divyakirit ने दिल्ली कोचिंग हादसे पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हर कोई बलि का बकरा चाहता है

पीठ एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की मांग की गई थी। दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर में राऊ के आईएएस कोचिंग सेंटर में बाढ़ के कारण बेसमेंट में पानी भरने से तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई। जनहित याचिका में राष्ट्रीय राजधानी के प्रत्येक जिले में एक जिला स्तरीय समिति के गठन की मांग की गई है ताकि उनके संबंधित जिलों में अवैध वाणिज्यिक निर्माण की जांच की जा सके और उसका पता लगाया जा सके।

प्रमुख खबरें

Water Bodies Census: महाराष्ट्र में जल निकायों की संख्या पांच गुना बढ़ी, यूपी में भी 16 फीसदी इजाफा

UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी

Pitru Paksha: मातृ नवमी पर घर की बहुएं इस विधि से करें महिला पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण

Nagoya में Deepak Punia ने 97 किग्रा कुश्ती में जीता कांस्य पदक