Delhi high Court ने पान मसाला पैकेट पर 50 प्रतिशत चेतावनी लेबल के आकार के फैसले को कायम रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई के उस फैसले को बरकरार रखा है जिसमें पान मसाला पैकेट पर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ वैधानिक चेतावनियों के आकार को पहले के तीन मिमी से बढ़ाकर लेबल के सामने के हिस्से का 50 प्रतिशत करने का फैसला किया गया था। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली पीठ ने एक पान मसाला निर्माता की याचिका को खारिज करते हुए यह व्यवस्था दी। याचिका में अक्टूबर, 2022 में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा जारी एक अधिसूचना को चुनौती दी गई थी। 

याचिकाकर्ता, धर्मपाल सत्यपाल लिमिटेड - पान मसाला ब्रांड रजनीगंधा, तानसेन और मस्तबा के लाइसेंस प्राप्त निर्माता और व्यापारी - और इसके एक शेयरधारक ने भी याचिका खारिज होने की स्थिति में नई पैकेजिंग आवश्यकता का अनुपालन करने के लिए ‘पर्याप्त समय’ मांगा था। अपने फैसले में, अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता कंपनी को अपने उत्पाद की पैकेजिंग बदलने और विनियमन का अनुपालन करने के लिए पहले ही पर्याप्त समय दिया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

कलकत्ता HC से Tulu Mandal को झटका, गैर-जमानती वारंट के खिलाफ याचिका खारिज

Imran Khan की पार्टी के कार्यकर्ताओं की हड्डी-पसली तोड़ने की तैयारी! Pakistan में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की संभावना के चलते खाली कराये जा रहे अस्पताल

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह