हाईकोर्ट की सख्ती से डरे इमरान, सुनवाई में गैरमौजूदगी पर जताई थी नाराजगी, अब दर्द और पैर में सूजन के बावजूद होंगे उपस्थित

By अभिनय आकाश | May 04, 2023

पाकिस्तान के उच्च न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नौ मामलों में जमानत याचिकाओं में एक दिन का विस्तार देते हुए गुरुवार को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा और चेतावनी दी कि वह सुनवाई से उनकी लगातार अनुपस्थिति पर उनकी अंतरिम जमानत रद्द कर सकता है। यह निर्देश नौ मामलों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख की जमानत याचिकाओं की सुनवाई के दौरान जारी किया गया था। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमराम खान ने कहा कि वो पैर में दर्द और सूजन के बावजूद सुनवाई के लिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचेंगे। पीटीआई चीफ ने कहा कि वो अदालत का सम्मान करते हैं, इसलिए दर्द के बावजूद अदालत में पेश होंगे।

इसे भी पढ़ें: रूस, चीन, पाकिस्तान समेत 8 सदस्य देशों के विदेश मंत्री मेहमान, जयशंकर मेजबान, SCO की बैठक का क्या रहेगा एजेंडा?

18 अप्रैल को हाई कोर्ट ने आठ मामलों में खान की जमानत बढ़ा दी - जिसमें संघीय न्यायिक परिसर के बाहर हिंसा भी शामिल है। जमानत बढ़ाने और अदालत में पेशी से छूट के लिए पीटीआई अध्यक्ष के अनुरोध को स्वीकार करते हुए, न्यायमूर्ति फारूक ने तब स्पष्ट कर दिया था कि अगर खान 3 मई को अदालत में पेश नहीं हुए तो सभी मामलों में अंतरिम जमानत रद्द कर दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है