एचसीएल फाउंडेशन की निदेशक निधि पुंढीर बोलीं- नया सीएसआर खुलासा मानदंड एक सकारात्मक कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2022

नयी दिल्ली,  एचसीएल फाउंडेशन की निदेशक निधि पुंढीर ने कहा है कि कंपनियों द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) खर्च के लिए सरकार द्वारा अधिसूचित विस्तृत प्रकटीकरण ढांचा एक सकारात्मक कदम है, क्योंकि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। पुंढीर ने कहा कि हालांकि सरकार ने इस साल इसके प्रारूप को अधिसूचित किया है, लेकिन एचसीएल टेक्नोलॉजीज की सीएसआर शाखा - एचसीएल फाउंडेशन 2015-16 से ही अपने सीएसआर खर्च के विवरण का खुलासा कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बहुत अच्छी बात है। यह एक बहुत ही सकारात्मक कदम है।’’ एचसीएल फाउंडेशन ने सीएसआर कानून को अपनाया है। पुंढीर ने कहा कि सीएसआर गतिविधियों के संचालन के लिए 10 नियमों के साथ एक नई सीएसआर नीति भी लागू की गई है। सरकार द्वारा अधिसूचित कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) खर्च के लिए नए खुलासा या प्रकटीकरण ढांचे से विश्लेषणात्मक कार्यों में मदद मिलेगी और खर्च के संबंध में अधिक पारदर्शिता आएगी।

प्रमुख खबरें

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार

Oris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस