एचसीएल टेक ने नोएडा में कोविड-19 नियंत्रण कक्ष बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

नयी दिल्ली।  सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक ने गौतम बुद्ध नगर के जिला प्रशासन की मदद के लिये नोएडा में कोविड-19 नियंत्रण कक्ष तैयार किया है। यह कोरोना वायरस को लेकर लोगों के सवालों का जवाब देने में मदद करेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसे नोएडा में उसके एक परिसर में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की मदद से तैयार किया गया है।

कंपनी ने कहा कि टोल फ्री नंबर 18004192211 कॉल कर नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है। यह कक्ष लोगों के फोन को डॉक्टरों के पास भेजे जाने से पहले उनके सवालों का जवाब देगा और आगे के लिये परामर्श देगा। जिलाधिकारी सुहास एल.वाय ने कहा, ‘‘यह केंद्र महामारी के खिलाफ हमारे अभियान में महत्वपूर्ण होगा तथा लोगों की सुरक्षा में हमारी मदद करेगा।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश