एचडी कुमारस्वामी का दावा, भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं लगाना चाहती है Elon Musk की टेस्ला

By अंकित सिंह | Jun 03, 2025

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की योजना नहीं बना रही है। कंपनी फिलहाल देश में केवल शोरूम खोलने और आयातित कारों को बेचने पर विचार कर रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मर्सिडीज-बेंज, वोक्सवैगन-स्कोडा, हुंडई और किआ जैसी वैश्विक ईवी निर्माताओं ने पिछले साल मार्च में अधिसूचित भारत में इलेक्ट्रिक यात्री कारों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय की प्रमुख योजना के तहत आवेदन करने में रुचि दिखाई है।

इस योजना के तहत, स्वीकृत आवेदकों को घरेलू मूल्य संवर्धन (डीवीए) लक्ष्यों के साथ घरेलू स्तर पर ईवी का उत्पादन करने के लिए न्यूनतम 4,150 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। बदले में, वे प्रति वर्ष अधिकतम 8,000 पूर्ण रूप से निर्मित इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों (सीबीयू) का आयात करने के पात्र होंगे, जिनका न्यूनतम आयात मूल्य 35,000 डॉलर होगा और पांच साल की अवधि के लिए 15 प्रतिशत की कम सीमा शुल्क दर होगी। यह योजना वैश्विक निर्माताओं तक सीमित है, जिनका राजस्व प्रति वर्ष कम से कम 10,000 करोड़ रुपये है, और जिनकी अचल संपत्ति का मूल्य न्यूनतम 3,000 करोड़ रुपये है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद