HDFC बैंक के 6,000 ATM अब होंगे Hi-Tech, CMS को मिला 400 करोड़ का AI बेस्ड मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2026

सीएमएस इन्फो सिस्टम्स को एचडीएफसी बैंक से करीब 400 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके तहत कंपनी अगले पांच साल तक बैंक के 6,000 एटीएम का प्रबंधन करेगी। कंपनी की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, यह एकीकृत एटीएम प्रबंधित सेवा आउटसोर्सिंग अनुबंध है, जिसके अंतर्गत सीएमएस करेंसी फोरकास्टिंग, नकदी लॉजिस्टिक और कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित समाधान भी उपलब्ध कराएगी।

इसके अलावा हाल ही में उसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से 1,000 करोड़ रुपये का अनुबंध भी मिला है। मार्च, 2026 तक एचडीएफसी बैंक के देशभर में 21,000 से अधिक एटीएम थे।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay