पीएम-केयर्स कोष के लिए दान स्वीकारने के लिए एचडीएफसी बैंक को मिली अनुमति

By Neha Mehta | Apr 05, 2020

निजी क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक को प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम - केयर्स) के लिए दान संग्रह करने की अनुमति मिल गयी है। पीएम - केयर्स कोष कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए बनाया गया है।

बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने रविवार को कहा, ‘‘ हमें यह अवसर (दान संग्रह का) प्रदान करना एक सम्मान की तरह है। मेरा सबसे अनुरोध है कि इस मुश्किल वक्त में सरकार के प्रयासों में मदद करें जो हमारे जीवन में न्यूनतम व्यवधान सुनिश्चित करने में लगी है।’’

इसे भी पढ़ें: जीवन बीमा पॉलिसीधारकों को प्रीमियम भुगतान के लिए 30 दिन का और समय

बैंक ने एक बयान में कहा कि बैंक के ग्राहक डेबिट, क्रेडिट कार्ड और अन्य डिजिटल बैंकिंग माध्यमों से घर से ही इस कोष के लिए योगदान कर सकते हैं। एचडीएफसी समूह ने भी इस कोष में 150 करोड़ रुपये दान देने की प्रतिबद्धता जतायी है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra