HDFC Bank Q1 Results: 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, सुधरी Asset Quality और NPA प्रोफाइल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2026

 निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 19,059.72 करोड़ रुपये रहा। बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में 18,155.21 करोड़ रुपये रहा था। एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हालांकि आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 92,184 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2025-26 की जून तिमाही में 99,200 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने कहा कि जून तिमाही में शुद्ध ब्याज आय सात प्रतिशत बढ़कर 33,530 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 31,440 करोड़ रुपये थी। बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

जून तिमाही में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर सकल ऋण का 1.17 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले 1.4 प्रतिशत थी। इसी तरह, शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज घटकर 0.41 प्रतिशत रहा रह गए, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में यह 0.47 प्रतिशत था।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट