HDFC लाइफ का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 15% घटकर 312 करोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

नयी दिल्ली।एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का बीते वित्त वर्ष (2019-20) की चौथी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत घटकर 311.71 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी का कहना है कि कोविड-19 संकट की वजह से उसके मुनाफे में कमी आई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 364.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान निवेश आय में भारी गिरावट के चलते कंपनी की कुल आय केवल 418.64 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 14,375.06 करोड़ रुपये रही थी।

बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कोरोना वायरस महामारी की मार से कंपनी की निवेश से आय में 10,229.92 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई। हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का शुद्ध प्रीमियम संग्रह मामूली बढ़कर 10,464.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,247.50 करोड़ रुपये था। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विभा पादल्कर ने बयान में कहा, ‘‘इस महामारी की वजह से मानव का जीवन तो प्रभावित हुआ है, दुनियाभर के संगठनों को काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

SIR विवाद के बीच EC की पहली बड़ी बैठक, Form 6 और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन पर दिया स्पष्टीकरण

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट

Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत