HDFC का दूसरी तिमाही का लाभ 57.5 प्रतिशत घटा, कंपनी ने दिया ये बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020

नयी दिल्ली। आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी लि. का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 57.5 प्रतिशत घटकर 4,600 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 10,389 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। एचडीएफसी ने बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय बढ़कर 34,090.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 32,850.89 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने कहा, ‘‘30 सितंबर, 2019 को समाप्त तिमाही में उसे अपनी अनुषंगी गृह फाइनेंस लि. का नियंत्रण छोड़ने पर 8,000 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।’’ एकल आधार पर तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत घटकर 2,870.12 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,961.53 करोड़ रुपये रहा था।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक