पवन वर्मा पर बरसे नीतीश कुमार, जहां जाना चाहते हैं चले जाएं

By अनुराग गुप्ता | Jan 23, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन वर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें (पवन वर्मा) कोई दूसरी पार्टी ज्वॉइन करनी है तो वह जा सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करने पर पवन वर्मा ने नाराजगी जताते हुए नीतीश कुमार को 2 पन्ने का पत्र लिखा था।

नीतीश कुमार ने कहा कि अगर किसी के दिल में कोई बात है तो आकर बातचीत करनी चाहिए। जरूरी समझें तो पार्टी की बैठक में बातचीत करें। ऐसा बयान देना, ये आश्चर्य की बात है कि हमसे क्या बात करते थे। वो जो पार्टी अच्छी लगे, जहां जाना चाहें जा सकते हैं। मेरी शुभकामनाएं हैं। दरअसल, देशभर में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध हो रहा है और जेडीयू के कुछ नेता भी इस कानून का विरोध कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं