'शरीयत की नजर में वह अपराधी, उन्हें खुदा को देना होगा जवाब', मैच में मोहम्मद शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर भड़के मौलाना

By अंकित सिंह | Mar 06, 2025

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर एक मुस्लिम मौलवी ने रमजान के पवित्र महीने में 'रोजा नहीं रखने' को लेकर निशाना साधा है। मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि शमी ने रोजा न रखकर गुनाह किया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि रोज़ा (उपवास) अनिवार्य कर्तव्यों में से एक है। अगर कोई स्वस्थ पुरुष या महिला रोज़ा नहीं रखता है, तो वह बड़ा अपराधी है। उन्होंने कहा कि भारत के एक प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने मैच के दौरान पानी या कोई अन्य पेय पदार्थ पी लिया। लोग उन्हें देख रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने फिर उठाया भारत के दुबई में खेलने का मुद्दा, राजीव शुक्ला ने कर दी बोलती बंद

विवाद के बावजूद, शमी ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया और अपने पहले सात ओवरों में केवल 27 रन दिए। अपने अनुभव का उपयोग करते हुए, उन्होंने गति, लाइन और लंबाई में विविधता के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को चकमा दिया और 10 ओवरों में 3/48 के आंकड़े के साथ समाप्त किया। मोहम्मद शमी ने स्वीकार किया कि भारत के अकेले प्रमुख तेज गेंदबाज होने के नाते उन पर काफी जिम्मेदारी है लेकिन वह अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम की जरूरतों पर खरे उतर सकें। चोट से उबरकर वापसी करने वाले शमी ने चोटिल जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी मेंचैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान हर्षित राणा या हार्दिक पंड्या के साथ नयी गेंद संभाली।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग