वह भाजपा विरोधी नहीं, बल्कि भारत विरोधी हैं, राहुल गांधी पर हिमंत बिस्वा सरमा का निशाना

By अंकित सिंह | Aug 01, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'बर्बाद अर्थव्यवस्था' वाले बयान से सहमति जताने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तगड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 7 दिनों ने राहुल गांधी को बुरी तरह बेनकाब कर दिया है। लोग अब समझ गए हैं कि वह भाजपा विरोधी नहीं, बल्कि भारत विरोधी हैं। उन्होंने दावा किया कि जब प्रधानमंत्री मोदी हर काम शालीनता से कर रहे हैं, विभिन्न देशों से बात कर रहे हैं, तो राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहे हैं। 

 ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और रूस अपनी ‘‘बर्बाद अर्थव्यवस्थाओं’’ को एक साथ गर्त में ले जा सकते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिकी राष्ट्रपति की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह सही हैं। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के सिवाय हर कोई जानता है कि भारत की अर्थव्यवस्था ‘बर्बाद अर्थव्यवस्था’ है। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने तथ्य सामने रखा है।’’

प्रमुख खबरें

FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ Goldy Brar, 10 लाख डॉलर का इनाम रखा

Donald Trump ने शी चिनफिंग को US Weapons बेचने की पेशकश के दावे का किया खंडन

Asian Games Squash: भारतीय महिला टीम ने Iran को 3-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Virat Kohli ने 15,000 ODI रन के बाद कहा: टीम की जीत प्राथमिकता, रिकॉर्ड नहीं