वह इस पर राजनीति.. Harbhajan Singh ने कीर्ति आजाद को दिया दो टूक जवाब

By Kusum | Mar 11, 2026

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार तीसरी बार अपने नाम किया है। जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास बने हनुमान मंदिर में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को लेकर गए। लेकिन ये बात पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने इसे लेकर कहा कि टीम इंडिया को शर्मा आनी चाहिए। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपना बयान देकर कीर्ति आजाद की बोलती बंद कर दी। 

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में हरभजन सिंह ने कहा कि, ये अजीब है कि वह (कीर्ति आजाद) इस पर पॉलिटिक्स खेलकर क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। इंडियन टीम ट्रॉफी को मंदिर, मस्जिद, चर्च, जहां चाहे ले जा सकती है। अगर उन्होंने अपने भगवान से कुछ मांगा है और उनकी इच्छा पूरी होने के बाद उन्होंने अपने विश्वास पर दोबारा सोचा है तो इसमें क्या दिक्कत है? हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें खुश होना चाहिए की भारत ने वर्ल्ड कप जीता है। 

उन्होंने आगे कहा कि, साथ क्रिकेटरों से ये बातें सुनना बुरा लगता है। शायद वे खेल से ज्यादा पॉलिटिक्स को पसंद कर रहे हैं। ये और भी बुरा है कि वह एक स्पोर्ट्समैन हैं। देश ने वर्ल्ड कप जीता है। खुश रहो, जश्न मनाओ, लेकिन तुम पॉलिटिक्स करने में बिजी हो। हम अपने धर्म में कहते हैं कि सभी धर्म एक जैसे हैं। भगवाल अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन रास्ता एक ही है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश