'वह मनमाने मुद्दों पर बात करना चाहते हैं, यह उनके डर को दर्शाता है', स्टालिन पर भड़के अन्नामलाई

By अंकित सिंह | Mar 04, 2025

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि उनकी पार्टी 5 मार्च की सर्वदलीय बैठक में भाग नहीं लेगी, जिसे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दक्षिणी राज्य पर परिसीमन अभ्यास के संभावित प्रभाव पर चर्चा करने के लिए बुलाया था। एमके स्टालिन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के सीएम ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। अब, यह पहली बार सबसे मजेदार सर्वदलीय बैठक है क्योंकि कोई नहीं जानता कि एजेंडा क्या है। यहां तक ​​कि जब आप किसी शादी में जाते हैं, तो आपको उस व्यक्ति के बारे में पता होगा जिसकी शादी हो रही है। लेकिन इस मामले में, सीएम ने काल्पनिक रूप से सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: Nitish कैसे बने लाड़ले? कैसी CM हैं Rekha? हिंदी का विरोध क्यों कर रहे स्टालिन?

भाजपा नेता ने सवाल किया कि 848 सीट किसने कहा? सीएम को 848 सीटें मिलने का अनुमान, किसने कहा कि तमिलनाडु में 12 सीटें कम हो रहा है? इसी काल्पनिक डर से वह बिना एजेंडे के सर्वदलीय बैठक बुला रहे हैं। जब (केंद्रीय) गृह मंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है तो हमें उस बैठक में भाग लेने में अपना समय क्यों बर्बाद करना चाहिए? इसलिए तमिलनाडु के सीएम को इस छोटी राजनीति से ऊपर उठना होगा। न्नामलाई ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अभियान का रुख 2023 में ‘जितनी आबादी उतना हक’ और (जनसंख्या के अनुपात में अधिकार) था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पलटवार करते हुए कहा था कि इससे दक्षिणी राज्यों को नुकसान होगा जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया है। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें