'उनपर ED की जांच चल रही थी, वह दबाव में थे', राजकुमार आनंद के BJP में शामिल होने पर बोली AAP

By अंकित सिंह | Jul 10, 2024

छतरपुर सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर और दिल्ली के पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दलित समुदाय से आने वाले आनंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री थे। इस साल अप्रैल में उन्होंने उत्पाद शुल्क मामले में पार्टी के संयोजक की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आप छोड़ दी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी में दलित विधायकों और पार्षदों को उचित सम्मान नहीं दिया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: BSP छोड़ बीजेपी में शामिल हुए केजरीवाल के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद, छतरपुर विधायक ने भी छोड़ी AAP

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सभी को याद दिलाना चाहता हूं कि दलित कमजोर नहीं हैं और उन्हीं के कारण भाजपा (लोकसभा चुनाव में) 250 से भी कम सीटों पर सिमट गयी। भारद्वाज ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव ने बता दिया कि विपक्ष की डराने-धमकाने और उसे बदनाम करने की बीजेपी रणनीति अब काम नहीं करने वाली है। अब विपक्ष मज़बूत है और आने वाले दिनों में और भी मज़बूत होगा। विपक्ष सरकार के जनविरोधी फ़ैसलों पर सवाल उठाएगा और जनता की आवाज़ को बुलंद करेगा। 

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव