इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कालीघाट मंदिर पहुंच गौतम गंभीर, हेड कोच ने दिया दान- Video

By Kusum | Jan 21, 2025

बुधवार 22 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच सीमित ओवरों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला टी20 मैच बुधवार को कोलकाता के ई़डन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने दान में पैसे भी दिए। काली माता का कालीघाट मंदिर काफी मशहूर है। 

बता दें कि, गौतम गंभीर जब से टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं तब से ही टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया एक के बाद एक करके सभी सीरीज हार रही है। पहले श्रीलंका, न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बीजीटी में भारत को करारी हार झेलनी पड़ी। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ गौतम गंभीर की ये अग्निपरीक्षा है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा था कि, अगर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो मुख्य कोच की स्थिति भी खराब होगी। उनका अनुबंध 2027 वर्ल्ड कप तक है लेकिन समीक्षा जारी रहेगी। 

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग