By राजीव शर्मा | Mar 08, 2022
मेरठ से विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए राइफल लेकर रवाना हुए हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह लापता हो गए हैं। न तो वह पुलिस लाइन पहुंचे और न ही घर पहुंचे। लालकुर्ती थाना पुलिस ने एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है। वहीं प्रतिसार निरीक्षक ने भी लालकुर्ती पुलिस से संपर्क साधा है। ज्ञानेंद्र का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिया गया है, हालांकि नंबर लगातार बंद आ रहा है।