भिण्ड जिले में हेड कांस्टेबल के बेटे ने मारी खुद को गोली, मौके पर ही मौत

By दिनेश शुक्ल | May 14, 2021

भिंड। मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले के लहार कस्बे में एक युवक ने शुक्रवार तड़के अपने घर के कमरे में खुद को लायसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की  आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। मृतक युवक के पिता मछंड चौकी पर हेड कांस्टेबल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस  ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के निर्णय से लोकतंत्र के चौथे खंभे को मिलेगी सुरक्षा : आलोक शर्मा

परिजनों ने तुरंत राजू के पिता वीरेंद्र सिंह को सूचना दी। जानकारी लगते ही पिता मछंड से लहार आए। पिता के घर आने के बाद घटना के करीब तीन घंटे बाद लहार थाना पुलिस को सूचना दी गई। लहार थाना पुलिस ने बंदूक को जब्त कर ली। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस राजू के मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। लहार थाना पुलिस का कहना है कि वह शराब की लत का आदी था। हर रोज शराब का नशा करता था। पुलिस युवक की मौत के हर कारण पर जांच करेगी।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत