Health Benefits: कलौंजी को करें डाइट में शामिल, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

By मिताली जैन | Jun 09, 2024

भारत में मसालों के बिना हर व्यंजन अधूरा है। यूं तो हम अपनी किचन में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं और इसमें से एक कलौंजी भी है। इसे काला जीरा भी कहा जाता है। कलौंजी का उपयोग कई रूपों में किया जाता है जैसे कलौंजी का तेल, भुने हुए बीज, कच्चे बीज आदि। 

इसे भी पढ़ें: Summer Conjunctivitis: गर्मियों में समर कंजंक्टिवाइटिस की समस्या से हो सकते हैं परेशान, जानिए कैसे करें बचाव

मेमोरी को करें  बूस्ट

कलौंजी के बीज का सेवन करने से आपकी मेमोरी पर अच्छा असर पड़ता है। आप हर दिन कलौंजी के बीज को शहद में मिक्स करके ले सकते हैं। वहीं, आयुर्वेद में पुदीने की पत्तियों के साथ कलौंजी के बीज खाने की सलाह दी जाती है, जो याददाश्त को बढ़ाने और अल्जाइमर रोग जैसे न्यूरालॉजिकल डिसऑर्डर को रोकने में मदद कर सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करना बेहद जरूरी है। इसमें आप कलौंजी को भी शामिल कर सकते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि कलौंजी में कुछ ऐसे एक्टिव इंग्रीडिएंट होते हैं जो फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट भी होते हैं जो वजन घटाने में भी योगदान दे सकते हैं।  

स्किन प्रोब्लम्स को करें मैनेज

कलौंजी या काले बीज का एक फायदा यह है कि इसमें जीवाणुरोधी, रोगाणुरोधी, एंटी-वायरल, एंटीफंगल और एंटी-पैरासिटिक गुण होते हैं जो सोयारसिस, एक्ने और यहां तक कि विटिलिगो के घावों को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए, अगर आप अपनी स्किन प्रोब्लम्स से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप कलौंजी को डाइट का हिस्सा बनाएं।

ब्लड शुगर को करें कंट्रोल

अगर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कण्ट्रोल करना चाहते हैं तो ऐसे में आप कलौंजी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। ब्रिटिश जर्नल ऑफ़ फ़ार्मास्युटिकल रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि अपने आहार में कलौंजी के बीज शामिल करने से आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Yogi Cabinet का बड़ा फैसला: अंबेडकर स्मारकों का होगा सौंदर्यीकरण, Shiksha Mitras की Salary में बंपर बढ़ोतरी

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप